spot_img
Newsnowक्राइमदम्पत्ति ने LOAN के लिए दिल्ली की महिला की हत्या की, शरीर...

दम्पत्ति ने LOAN के लिए दिल्ली की महिला की हत्या की, शरीर के टुकड़े कर नहर में फेंका

आरोपी दंपति ने बुज़ुर्ग महिला से ₹1 लाख का LOAN लिया था, और महिला के दिए हुए पैसे वापस माँगने पर आरोपी उसे वापस नहीं कर पा रहे थे।

नई दिल्ली: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है, आरोपी दंपति ने महिला से ₹1 लाख का Loan लिया था और उसे वापस नहीं कर पा रहे थे।

क़र्ज़ ना लोटाना पड़े इसलिए दंपति ने महिला की हत्या कर दी और उसके शव को नहर में फेंक दिया। 

Loan को लेकर हुई हत्या में दिल्ली पुलिस ने कहा

दिल्ली पुलिस ने कहा महिला की हत्या के आरोप में दंपति को गिरफ्तार किया गया है। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संतोष मीणा ने कहा कि अनिल आर्य और उनकी पत्नी तनु ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और पुलिस को बताया है कि उन्होंने शव को नजफगढ़ नहर में फेंकने से पहले कई टुकड़ों में काट दिया।

33 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली में Extortion की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 75 वर्षीय महिला का कटा हुआ शव नहर से बरामद कर लिया है।

आरोपी, जो एक इवेंट मैनेजमेंट अधिकारी है, ने पुलिस को बताया कि महिला लगातार उनसे Loan वापस करने के लिए कह रही थी।

पुलिस ने कहा जब महिला अपने घर पर अकेली थी, उनके पड़ोस में रहने वाले दंपति ने महिला का गला घोंट दिया।

spot_img