spot_img
NewsnowमनोरंजनOscars 2023: दीपिका पादुकोण को 95वें एकेडमी अवार्ड्स में प्रस्तुतकर्ता के रूप...

Oscars 2023: दीपिका पादुकोण को 95वें एकेडमी अवार्ड्स में प्रस्तुतकर्ता के रूप में चुना गया

दीपिका ने इससे पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 और फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Oscars 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी झोली में एक और उपलब्धि जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि उन्हें प्रतिष्ठित ऑस्कर अकादमी पुरस्कार में प्रस्तुतकर्ता के रूप में नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone ने पेरिस फैशन वीक की तस्वीरें शेयर कीं

फीफा विश्व कप 2022 और कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में अपनी प्रस्तुति के बाद अभिनेत्री एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत और भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।

दीपिका पादुकोण Oscars 2023 में देंगी अवॉर्ड

Deepika Padukone will give award in Oscars 2023
Oscars 2023: दीपिका पादुकोण को 95वें एकेडमी अवार्ड्स में प्रस्तुतकर्ता के रूप में चुना गया

अकादमी ने गुरुवार रात अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रस्तुतकर्ताओं के पहले स्लेट के नामों की घोषणा की और दीपिका ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा किया।

प्रस्तुतकर्ताओं की सूची में दीपिका के अलावा एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनेल मोने, जो सलदाना, जेनिफर कोनेली, रिज अहमद और मेलिसा मैककार्थी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

कान्स और फीफा विश्व कप 2022 में दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone will give award in Oscars 2023
Oscars 2023: दीपिका पादुकोण को 95वें एकेडमी अवार्ड्स में प्रस्तुतकर्ता के रूप में चुना गया

2022 में, दीपिका फीफा विश्व कप टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण करने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बनी थी। इतने बड़े पैमाने पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अभिनेत्री की सराहना भी की गई थी। इस के साथ ही उन्हें पिछले साल कान्स जूरी में एकमात्र भारतीय के रूप में भी चुना गया था।

Oscars 2023 के बारे में

Deepika Padukone will give award in Oscars 2023
Oscars 2023: दीपिका पादुकोण को 95वें एकेडमी अवार्ड्स में प्रस्तुतकर्ता के रूप में चुना गया

95वें अकादमी पुरस्कार 12 मार्च, 2023 को हॉलीवुड के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में आयोजित होने वाला हैं। भारत में इसका सीधा प्रसारण 13 मार्च को किया जाएगा। ऑस्कर 2023 भारत के लिए और भी खास है क्योंकि एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ को ‘नातू नातु‘ के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी के तहत नामांकित किया गया है।

spot_img