दिल्ली की CM Rekha Gupta को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच शुरू
इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री का सरकारी आवास भी आवंटित कर दिया गया है। सीएम Rekha Gupt अब सिविल लाइंस स्थित 1/8 राज निवास मार्ग पर रहेंगी।
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupt को गुरुवार (5 जून) को पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई। पीसीआर कॉल कल रात करीब 11:00 बजे गाजियाबाद पुलिस को की गई। गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को जान से मारने की धमकी के बारे में जानकारी दी।
कॉल करने वाले का फोन फिलहाल बंद है और इस मामले की जांच चल रही है। गुरुवार (5 जून) को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जान को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने वाले कॉल के बाद राष्ट्रीय राजधानी में हाई लेवल सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया।
इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री का सरकारी आवास भी आवंटित कर दिया गया है। सीएम Rekha Gupt अब सिविल लाइंस स्थित 1/8 राज निवास मार्ग पर रहेंगी।