अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि Delhi Police ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कथित तौर पर फर्जी ‘बायनैंस पीयर-टू-पीयर’ (P2P) ट्रांजेक्शन और फिशिंग लिंक के जरिए ट्रेडर्स को निशाना बनाता था।
पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कथित तौर पर एक फिशिंग लिंक का इस्तेमाल करके एक क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडर के वॉलेट का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर लिया और उससे 4,985 USDT (लगभग 5 लाख रुपये) की ठगी की।
पुलिस ने बताया कि ठगी गई पूरी रकम शिकायतकर्ता को वापस दिला दी गई है। जांच के दौरान, दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने 1.62 लाख रुपये नकद, 11 मोबाइल फोन, एक आईपैड, एक वाई-फाई राउटर और छह सिम कार्ड भी बरामद किए हैं।
विषय सूची
Delhi में USDT बेचते समय हुई धोखाधड़ी
Delhi Police के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को एक मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि 6 जून को ‘बायनेंस P2P’ (Binance P2P) के जरिए USDT बेचने की कोशिश करते समय उसके साथ धोखाधड़ी हुई थी।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने खरीदार बनकर उससे संपर्क किया और बाद में बातचीत को व्हाट्सएप पर ले गया। क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के बहाने, आरोपी ने उसे एक ‘फिशिंग लिंक’ भेजा, जिस पर क्लिक करते ही उसके वॉलेट से 4,985 USDT की पूरी रकम धोखाधड़ी से निकाल ली गई।
जांच के दौरान, पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप नंबरों का विश्लेषण किया। इससे राजस्थान के अलवर से चल रहे एक गिरोह का पता चला, जिसे अतुल मीणा संचालित कर रहा था।
इसके बाद पुलिस की एक टीम ने अलवर में मीणा के ठिकाने पर छापा मारा, जहां से 1.62 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, एक आईपैड, एक जियो वाई-फाई राउटर और पांच सिम कार्ड बरामद किए गए।
तकनीकी सुरागों के आधार पर जांचकर्ता जयपुर पहुंचे, जहां जगमोहन मीणा, नरेंद्र कुमार मीणा और मनीष मीणा नाम के तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से आठ मोबाइल फोन बरामद हुए।
Delhi के Dabri में चाकू मारकर 30 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, जांच जारी
Crypto ठगी गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
इस गिरोह का मुख्य आरोपी (मास्टरमाइंड) अतुल मीणा, जो गिरफ्तारी से बच रहा था, उसे बाद में Delhi के धौला कुआं के पास से पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अलवर के आसपास के गांवों से कुछ युवाओं को ‘मुनाफा बांटने’ (प्रॉफिट-शेयरिंग) की शर्त पर अपने साथ जोड़ा था, ताकि वे क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडर्स को निशाना बना सकें।
ये साथी इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देकर किराए पर ‘बायनेंस अकाउंट’ जुटाते थे, सिम कार्ड खरीदते थे और व्हाट्सएप अकाउंट बनाते थे, ताकि USDT बेचने वाले लोगों की पहचान की जा सके।
जब कोई ट्रेडर उनके विज्ञापनों पर प्रतिक्रिया देता, तो उसका व्हाट्सएप नंबर अतुल मीणा को दे दिया जाता था। अतुल मीणा खुद को एक असली खरीदार बताकर ट्रेडर को ‘फिशिंग लिंक’ भेजता था, जिससे उसे ट्रेडर के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का एक्सेस मिल जाता था। इसके बाद, वॉलेट में मौजूद पूरी रकम धोखाधड़ी से निकाल ली जाती थी।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच चल रही है। इसमें ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, और धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए एक्सचेंज वॉलेट और खातों की पहचान करके उन्हें सुरक्षित (सीज) किया जा रहा है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
