होम देश Budaun पहुँचे डिप्टी सी एम ब्रजेश पाठक, भाजपाइयों ने किया ज़ोरदार स्वागत 

Budaun पहुँचे डिप्टी सी एम ब्रजेश पाठक, भाजपाइयों ने किया ज़ोरदार स्वागत 

बदायूं पहुँचे डिप्टी सी एम का भव्य स्वागत, उन्होंने कहा आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ता ही मेरी पूँजी हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुँचाने का काम करें।

Deputy CM Brijesh Pathak reached Budaun

बदायूं/उ.प्र: Budaun पहुँचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बिनावर पर हजारों की संख्या में एकत्रित होकर फूलमाला, ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी से स्वागत किया। उसके बाद उपमुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। 

Budaun में ब्रजेश पाठक ने कहा अभिनंदन से अभिभूत हूँ 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा बदायूँ पहुँचने पर जिलाध्यक्ष, विधायकगण के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया उसके लिए मैं अभिभूत हूँ।

उन्होंने कहा मैं आप सभी के मान- सम्मान की लड़ाई सदैव लड़ता रहूँगा, आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ता ही मेरी पूँजी हैं। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी 2014, 2017, 2019 और 2022 में भी भारी बहुमत से विजय हुई है।

केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुँचाने का काम करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विजय पताका फहराने का आवाहन किया। 

यह भी पढ़ें: Budaun में किया गया किसान सम्मान निधि सत्यापन

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री के प्रथम बार बदायूँ आगमन पर धन्यवाद एवं आभार जताया और कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि उपमुख्यमंत्री जी के इस दौरे के बाद जनपद में डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को अंत्योदय तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगी।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अटल बिहारी वाजपेयी सभागार कक्ष पहुँचे, जहाँ बदायूँ में जिले के समस्त अधिकारीयों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। 

इस दौरान जिलाधिकारी दीपा रंजन व वरिष्ट पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बदायूं से संवाददाता कुलदीप सक्सेना की रिपोर्ट 

Exit mobile version