निर्देशक Partho Ghosh का निधन, ‘100 डेज़’ और ‘अग्नि साक्षी’ से बनाई थी पहचान

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक Partho Ghosh का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जब उन्होंने अंतिम सांस ली तब उनकी उम्र 75 वर्ष थी। हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जिनमें पार्थो घोष भी शामिल हैं। वे ऐसे फिल्मकार थे जिन्होंने 1990 और 2000 के दशक में दर्शकों को रोमांच, भावनाओं और सामाजिक सोच से जुड़ी कहानियां दीं। उन्हें ‘100 डेज’ और ‘अग्नि साक्षी’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है।

Shine Tom Chacko के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत, एक्टर और मां घायल

80 के दशक में सिनेमाई करियर की शुरुआत

Partho Ghosh का जन्म 8 जून 1949 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में हुआ था। उनका बचपन साहित्य, कला और संगीत में बीता। सिनेमा के प्रति उनके जुनून ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की ओर आकर्षित किया। साल 1985 में उन्होंने बंगाली फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की, फिर बाद में कई हिंदी फिल्में बनाईं।

फिल्म ‘100 डेज’ से मिली पहचान

Partho Ghosh ने 1991 में फिल्म ‘100 डेज’ का निर्देशन किया था। इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म को दर्शकों और आलोचकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की बात करें तो यह तमिल फिल्म ‘नूरवथु नाल’ की हिंदी रीमेक थी। इसके बाद पार्थो घोष ने साल 1992 में दिव्या भारती और अविनाश वधावन अभिनीत ‘गीत’ का निर्देशन किया। हालांकि, साल 1993 में मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का अभिनीत उनकी फिल्म ‘दलाल’ ने उन्हें एक प्रख्यात निर्देशक के रूप में पहचान दिलाई।

Partho Ghosh का कैसा रहा फिल्मी सफर?

कई बेहतरीन फिल्में देने के बाद फिल्म निर्माता पार्थो घोष ने साल 1996 में नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और मनीषा कोइराला अभिनीत ‘अग्नि साक्षी’ बनाई। इसकी कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई। अपने सिनेमाई करियर के दौरान उन्होंने 15 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया, जिसमें उन्होंने सस्पेंस से लेकर रोमांस तक की फिल्में बनाईं। उनकी आखिरी फिल्म की बात करें तो वह ‘मौसम इकरार के दो पल प्यार के’ थी, जो 2018 में रिलीज हुई थी।

पुरस्कार और सम्मान

फिल्म निर्माता पार्थो घोष को अपने शानदार करियर में कुछ सम्मान भी मिले। उनकी फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए नामांकित किया गया था।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version