spot_img
NewsnowदेशJagdish Patani, फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता, एक राजनेता के रूप...

Jagdish Patani, फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता, एक राजनेता के रूप में

सीओ विजिलेंस के पद से सेवानिवृत्त हुए जगदीश पाटनी जल्द एक राजनेता की भूमिका में दिखाई देंगे। जगदीश पाटनी इसके लिए तैयारियां शुरू कर चुके है।

बरेली/यूपी: फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता, Jagdish Patani ने पुलिस सेवा में रहते हुए देश सेवा की है। वह कमाल की फिटनेस रखने के साथ पब्लिक कनेक्शन भी रखते हैं।  यह वजह है अगर वह राजनीति के क्षेत्र में आये तो उनके सफल होने की काफी संभावनाएं है।  

Disha Patani's father Jagdish Patani as politician

बता दें कि जगदीश पाटनी की दो बेटियां और एक बेटा है, जिसमें एक बेटी दिशा पाटनी देश की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।

Disha Patani's father Jagdish Patani as politician

दूसरी बेटी सेना में मेजर के पद पर मणिपुर में तैनात है। बेटा पढ़ाई कर रहा है। वहीं जगदीश पाटनी महिलाओं को खुला आकाश देने की हिमायत रखने वाले शख्स हैं।

Disha Patani's father Jagdish Patani as politician

Jagdish Patani सीओ विजिलेंस के पद से सेवानिवृत्त हुए 

सीओ विजिलेंस के पद से सेवानिवृत्त हुए जगदीश पाटनी जल्द एक राजनेता की भूमिका में दिखाई देंगे। जगदीश पाटनी इसके लिए तैयारियां शुरू कर चुके है। वह निकाय चुनाव में मेयर के लिए चुनाव लड़ते नजर आएंगे। इस बात की खुद जगदीश पाटनी ने पुष्टि की है।  

यह भी पढ़ें: Bareilly जोन के एडीजी ने जारी किए कड़े निर्देश, सोशल मीडिया पर वीडियो नहीं 

Jagdish Patani ने अपना चुनावी अभियान शुरू करते हुए अपने शहर के मुख्य चौराहे पर होडिंग एवं फ्लेक्स लगवाए हैं। फ्लेक्स के द्वारा जगदीश पाटनी ने शहरवासियों को रामनवमी, दशहरा, ईद मिलादुन्नबी, करवा चौथ, धनतेरस सहित दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए यह जानकारी दी है कि वह बरेली मेयर के पद के संभावित प्रत्याशी है। उन्होंने जनता के बीच खुद को समाजसेवी बताते हुए अपने पूर्व की नौकरी की भी जानकारी दी है।

डीएसपी पद से सेवानिवृत्त जगदीश पाटनी ने बताया कि वह जनरल सीट होने पर मेयर पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। यदि आरक्षण के तहत सीट जाती है तो आगे देखा जाएगा।  उन्होंने यह भी बताया कि  छोटी पार्टियों से ऑफर आये है। वह बड़ी पार्टियों के ऑफर का इंतजार कर रहे है। 

भाजपा – सपा ने ऑफर दिया तो लड़ सकते है चुनाव 

Jagdish Patani से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने यह बताया कि कई छोटी पार्टियां ऑफर दे चुकी है लेकिन अभी तक किसी बड़ी पार्टी से ऑफर नहीं आया। 

उनका सीधा सा संकेत यह था अगर भाजपा या सपा से ऑफर आया तो वह इन दोनों ऑफर्स में से किसी एक का ऑफर को स्वीकार कर लेंगे।

बरेली से दीपक चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

spot_img

सम्बंधित लेख