NewsnowदेशSambhal में होली पर्व पर प्रशासनिक सतर्कता, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने...

Sambhal में होली पर्व पर प्रशासनिक सतर्कता, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सम्भल, उपजिलाधिकारी सम्भल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

होली पर्व के मद्देनजर Sambhal में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष सतर्कता बरती है। सम्भल के जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन के बीच सुरक्षा की भावना को प्रबल किया।

Sambhal में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला, कार्रवाई की मांग

प्रशासन ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया। जिलाधिकारी ने सभी लोगों से होली पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका हो तो तुरंत स्थानीय प्रशासन या पुलिस को सूचित करें।

Sambhal में होली के दौरान सुरक्षा बल तैनात

Administrative vigilance on Holi festival in Sambhal, District Magistrate and Superintendent of Police did foot patrolling

भ्रमण के दौरान पुलिस बल के जवानों की तैनाती का भी निरीक्षण किया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि होली के दौरान गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सम्भल, उपजिलाधिकारी सम्भल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

spot_img

सम्बंधित लेख

spot_img