Sambhal में ईद मिलादुन्नबी की रौनक, 1500 साला झंडों की मांग सबसे अधिक
त्योहार के मद्देनज़र प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। स्थानीय पुलिस और अधिकारी लगातार तैयारियों का जायज़ा ले रहे हैं ताकि जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

यूपी के Sambhal जनपद में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। 5 सितंबर को पड़ने वाले इस खास त्योहार को लेकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सजावट शुरू हो चुकी है। गली-मोहल्लों को इस्लामी झंडों और रंग बिरंगी झंडियों से सजाया जा रहा है। परंपरा के अनुसार सुबह 7 बजे से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे।
Sambhal: साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
Sambhal के बाजारों में सजावटी सामान की धूम

त्योहार से पहले बाजारों में खरीदारी का उत्साह चरम पर है। चमन सराय और शेर खां सराय जैसे इलाकों में इस्लामी झंडे, बिल्ले, अमामा शरीफ, बैज और सजावटी सामान की बिक्री तेज़ हो गई है। दुकानदारों के अनुसार इस बार 1500 साला झंडों की मांग सबसे अधिक है। दुकानदार ज़की हुसैन साबरी ने बताया कि लोग इन झंडों को घरों की सजावट और जुलूस में प्रमुखता से इस्तेमाल करेंगे। बाजार में झंडों और सजावटी सामान की कीमतें 20 रुपये से 550 रुपये तक हैं, जिससे हर वर्ग के लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
त्योहार के मद्देनज़र प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। स्थानीय पुलिस और अधिकारी लगातार तैयारियों का जायज़ा ले रहे हैं ताकि जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। मोहल्लों में जगह जगह सजावट और दिन-रात तैयारियों के बीच अकीदतमंदों में गहरा उत्साह है। इस बार का ईद मिलादुन्नबी खासतौर पर 1500 साला झंडों की ऐतिहासिक मांग के कारण और भी यादगार बनने जा रहा है।
Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट











