Eknath Shinde का उद्धव पर वार — “जनता जानती है, विकास कौन कर रहा है और कौन शहर निगल रहा है”

उद्धव ठाकरे के बयान पर तंज कसते हुए Eknath Shinde ने कहा, “वह एनाकोंडा की बात करते हैं? असली एनाकोंडा तो वही है जो मुंबई की तिजोरी लेकर बैठा था।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के ‘एनाकोंडा’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता Eknath Shinde ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, “कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई आए थे और मछुआरों को गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए दो नावें सौंपीं। केंद्र सरकार के माध्यम से ऐसी कई नावें दी जाएंगी। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ रहे हैं, जो और विकास योजनाएँ लेकर आएंगे।”

Tejashwi Yadav होंगे महागठबंधन के CM फेस, प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आज होगी घोषणा

उद्धव ठाकरे के ‘एनाकोंडा’ बयान पर Eknath Shinde का पलटवार

उद्धव ठाकरे के बयान पर तंज कसते हुए Eknath Shinde ने कहा, “वह एनाकोंडा की बात करते हैं? असली एनाकोंडा तो वही है जो मुंबई की तिजोरी लेकर बैठा था। एनाकोंडा की खासियत होती है कि उसका पेट कभी नहीं भरता — उसने मुंबई का खजाना खा लिया, जमीन के कई प्लॉट हड़प लिए, मरीजों की खिचड़ी तक खा गया और लाशों की थैलियों में भी पैसे डकार लिए।”

शिंदे ने कहा कि मुंबई में चुनाव के समय उद्धव ठाकरे हमेशा “वही पुराना कैसेट” बजाते हैं, लेकिन जनता अब सब जानती है। उन्होंने आगे कहा, “जब मैं मुख्यमंत्री बना और महायुति की सरकार बनी, तब मुंबई में कंक्रीट की सड़कें बनने लगीं, सौंदर्यीकरण के काम शुरू हुए, और जिन मेट्रो परियोजनाओं को उन्होंने रोका था, वे अब तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं।”

उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde ने दावा किया कि मुंबई के लोग आज देख रहे हैं कि विकास कौन कर रहा है और कौन सिर्फ शहर को ‘निगलने’ की राजनीति कर रहा है।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version