Farm Laws: केंद्र सरकार और किसानों के बीच 10वें दौर की बातचीत बेनतीजा।
New Delhi: केंद्र सरकार और किसानों के बीच 10वें दौर की बातचीत खत्म हो गई है। इस बैठक में भी कोई समाधान नहीं निकला है। केंद्र सरकार ने एक साल तक कृषि कानून (Farm Laws) को निलंबित रखने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन किसानों संगठनों ने इसे नामंजूर कर दिया।
सरकार ने किसानों को प्रस्ताव दिया कि एक निश्चित समय के लिए कानून (Farm Laws) पर रोक लगा दी जाए और एक कमेटी का गठन किया जाए, जिसमें सरकार और किसान दोनों हो
लेकिन किसान संगठन इस प्रस्ताव पर नहीं राजी हुए। साथ ही सरकार की ओर से ये भी अपील की गई कि इस प्रस्ताव के साथ-साथ आपको आंदोलन (Farmers Protest) भी खत्म करना होगा।