Hardoi में बरसात के लिए किसानों ने मांगी दुआ

हरदोई/यूपी: Hardoi में सूखे जैसे हालात हैं। बरसात न होने से किसान काफी परेशान है वही गर्मी भी बहुत अधिक हो रही है। मौसम विभाग लगातार बरसात होने की संभावना जता रहा है लेकिन बरसात न होने से लोग परेशान हैं। 

जिले में सूखे जैसे हालात हो गए हैं, ऐसे में अब बरसात होने के लिए लोगों ने दुआएं मांगनी शुरू की है। शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक जगह एकत्र होकर बरसात होने के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगी।

Hardoi में किसान चिंतित 

Hardoi में पिछले 20 दिन से बारिश नहीं हो रही है। इससे क्षेत्र के किसान चिंतित हैं। खेत में धान की फसल सूख रही है। बारिश के लिए हर कोई दुआ कर रहा है। इसी क्रम में शहर इलाके के मुन्नेमियां चौराहे के पास आरिफ खान शानू ने अपने समुदाय के लोगों के साथ बारिश की दुआ मांगी।

आरिफ खान ने कहा कि बारिश ना होने की वजह से लाखों जीव जंतु और पूरे देश के लोग परेशान है। कहा कि प्रशासन ने तो तमाम इंतजामात कर रखे है लेकिन कुदरत की जो बारिश होती है वह सबसे बेहतर और खूबसूरत होती है। किसान और जनता के लिए लाभदायक होता है। कहा कि बरसात के लिए दुआ मांगी है।

आपको बताते चलें की दरअसल हरदोई और आसपास में बरसात नहीं हो पा रही है ऐसे में किसान काफी परेशान है खेतों में धान नहीं लग पा रहे हैं गन्ना व मक्का सूख रहा है ऐसे में किसान बहुत परेशान है।

Exit mobile version