Delhi: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन की मौत
जानकारी के अनुसार, Delhi के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार रात एक तीन मंजिला पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

Delhi के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार शाम एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया, जिसके बाद तुरंत करीब 16 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर के सिद्धार्थ गार्डन में प्रवेश द्वार गिरने से 3 की मौत
हालांकि, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जिनके शव घटनास्थल से बरामद किए गए हैं। इसके अलावा कुछ लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Delhi के पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगी

जानकारी के अनुसार, Delhi के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार रात एक तीन मंजिला पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान बड़ी मात्रा में मौजूद होने के कारण आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के समय फैक्ट्री में मौजूद कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। हालांकि, इस हादसे में तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें











