IGIA फ्लाइट सेफ्टी ऑफिसर ने दी मेडिकल चेकअप पर अहम जानकारी
इस दौरान उन्होंने उड़ान सुरक्षा और चिकित्सा परीक्षणों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। अंसारी ने जोर देकर कहा कि “Breath Analysis Test” पास किए बिना कोई भी पायलट विमान में प्रवेश नहीं कर सकता और न ही उड़ान भर सकता है।
उन्होंने सभी जूनियर फ्लाइट ऑफिसर्स को इस प्रक्रिया का पालन करने और इसे गंभीरता से लेने की सलाह दी, ताकि प्रत्येक उड़ान पूरी तरह सुरक्षित हो। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य पायलटों और फ्लाइट स्टाफ को चिकित्सा मानकों से अवगत कराना था, जिससे उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।