Sambhal में मिशन शक्ति अभियान चरण-5 के तहत बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति किया गया जागरूक
महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व सम्मान के प्रति सजग करते हुए उन्हें आपातकालीन सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई

Sambhal: मिशन शक्ति अभियान के चरण-5 के अंतर्गत थाना कोतवाली सम्भल क्षेत्र स्थित सनातन पब्लिक स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
Sambhal कल्कि महोत्सव 2025 : राजस्व एवं पुलिस प्रशासन सम्मेलन में हुई विस्तृत चर्चा
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें आत्मरक्षा और सजग रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे —

- विधवा पेंशन योजना
- वृद्धावस्था पेंशन योजना
- सुकन्या समृद्धि योजना
- प्रधानमंत्री आवास योजना
- उज्ज्वला योजना
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
- राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना
- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
- नशा मुक्ति भारत अभियान
आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
Sambhal में मिशन शक्ति अभियान चरण-5 के तहत बालिकाओं को सुरक्षा

महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व सम्मान के प्रति सजग करते हुए उन्हें आपातकालीन सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —
- वूमेन पावर लाइन : 1090
- महिला हेल्पलाइन : 181
- पुलिस आपातकालीन सेवा : 112
- स्वास्थ्य सेवा : 102, 108
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन : 1076
- चाइल्ड लाइन : 1098
- साइबर क्राइम हेल्पलाइन : 1930
कार्यक्रम का संचालन सब इंस्पेक्टर राखी चौधरी व एचसी तरन्नुम द्वारा किया गया। उन्होंने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों को पहचानने और हर स्थिति में सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।
Sambhal से खलील मलिक की खास रिपोर्ट
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें











