Sambhal में मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से भव्य जादू शो का आयोजन

जादूगर ने अपने शानदार कौशल से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने वस्तुओं को पलभर में गायब कर देना, रंग बदलना और अदृश्य कर देना जैसे रोमांचक करतब दिखाए, जिन्हें देखकर बच्चे खुशी से झूम उठे।

उत्तर प्रदेश के जनपद Sambhal में आज मिशन इंटरनेशनल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रेड क्रॉस सोसाइटी सम्भल के सौजन्य से एक भव्य मैजिक शो (जादू कार्यक्रम) का आयोजन किया गया।

Grand Magic Show in Sambhal School

विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जादूगर द्वारा प्रस्तुत किए गए अद्भुत करतबों का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ बौद्धिक विकास में भी सहायक होते हैं।

Sambhal के पुलिस अधीक्षक ने किया चंदौसी थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण

Sambhal में जादूगर के रोमांचक करतबों से बच्चे हुए मंत्रमुग्ध

जादूगर ने अपने शानदार कौशल से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने वस्तुओं को पलभर में गायब कर देना, रंग बदलना और अदृश्य कर देना जैसे रोमांचक करतब दिखाए, जिन्हें देखकर बच्चे खुशी से झूम उठे।

Grand Magic Show in Sambhal School

कार्यक्रम के अंत में जादूगर ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि जीवन में सफलता के लिए आत्मविश्वास, एकाग्रता और सकारात्मक सोच सबसे ज़रूरी है।

इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती शबाना कौसर, मैनेजर श्री मुशीर ख़ान तरीन, वरिष्ठ शिक्षिकाएँ, अकादमिक कोऑर्डिनेटर और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। मैनेजर मुशीर ख़ान तरीन ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे रचनात्मक और मनोरंजक आयोजन विद्यार्थियों की सोच और दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं तथा समाज में सेवा और प्रेरणा का संदेश देते हैं।

Grand Magic Show in Sambhal School

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और विद्यार्थियों की गूंजती तालियों के साथ हुआ। यह जादू शो विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक, शिक्षाप्रद और अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button