Hardoi में अवैध सम्बंधों के चलते पति ने की पत्नी की हत्या

हरदोई/उ.प्र: Hardoi में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात की सूचना पाकर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूरे मामले में कार्यवाही कर रही है।

Hardoi Husband kills wife due to illicit relations

Hardoi के पिहानी कोतवाली का मामला 

Hardoi Husband kills wife due to illicit relations

पिहानी कोतवाली इलाके के गुलरहा गांव की रहने वाली मुनीसा जिसकी उम्र लगभग 40 साल की है, पत्नी रामनिवास की उसके ही खेत पर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें: Hardoi में गर्भवती प्रेमिका पर प्रेमी का गला काटने का आरोप

वह अपने पति के साथ खेत पर गई हुई थी। बताया जाता है कि मृतका के पति ने उसकी हत्या कर दी और उसके बाद घर चला आया। 

Hardoi Husband kills wife due to illicit relations

हत्या की सूचना पाकर हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की। इस पूरे मामले में एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है, मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। 

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसके बहनोई के किसी के साथ अवैध संबंध थे, जिसका विरोध उसकी बहन किया करती थी, और इसी कारण के चलते उसने उसकी बहन की हत्या कर दी है।

हरदोई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है पूरे मामले में कार्यवाही की जा रही है।

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button