Health Scam: अनुकृति शर्मा की जांच जारी रहेगी
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव से मांग की है कि जांच पूरी होने तक एएसपी को न तो हटाया जाए और न ही उनका स्थानांतरण किया जाए।

Health Scam: यूपी के सम्भल जिले के स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों की वित्तीय अनियमितताओं, बेनामी संपत्तियों और झोलाछाप चिकित्सकों को संरक्षण जैसे गंभीर मामलों की जांच एएसपी अनुकृति शर्मा के नेतृत्व में जारी है। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव से मांग की है कि जांच पूरी होने तक एएसपी को न तो हटाया जाए और न ही उनका स्थानांतरण किया जाए।

यह भी पढ़ें: Sambhal में पुलिस लाइन बहजोई में बाल कल्याण अधिकारियों की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई
संगठन ने यह भी कहा कि वर्षों से विभाग में जमे डॉक्टरों और बाबुओं का तत्काल स्थानांतरण किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं व गवाहों को शासन स्तर पर सुरक्षा प्रदान की जाए। संगठन का स्पष्ट कहना है कि यदि किसी दबाव में जांच अधिकारी का ट्रांसफर किया गया तो इसे भ्रष्टाचारियों को संरक्षण माना जाएगा।
Health Scam में अभी तक किसी नेता या अधिकारी की पहचान नहीं हुई है

फिलहाल किसी नेता या अधिकारी के नाम सामने नहीं आए हैं, पर संगठन ने आश्वस्त किया है कि जांच के दौरान संदिग्धों के खिलाफ ठोस प्रमाण जुटाकर समय आने पर उन्हें सार्वजनिक किया जाएगा। संगठन का मानना है कि सम्भल स्वास्थ्य विभाग के वर्षों पुराने भ्रष्टाचार का सच उजागर करने में एएसपी अनुकृति शर्मा की निष्पक्षता ही सबसे बड़ी गारंटी है।
सम्भल से खलील मलिक की खास रिपोर्ट
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें