spot_img
NewsnowदेशDeoria में श्री मुलायम सिंह के निधन पर निकाला गया कैंडल मार्च

Deoria में श्री मुलायम सिंह के निधन पर निकाला गया कैंडल मार्च

देवरिया में श्री मुलायम सिंह के निधन पर कैंडल मार्च निकाल कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके बताए गए मार्ग पर हम सदैव चलते रहेंगे।

देवरिया/यूपी: Deoria में आज सपा नेताओं एवं युवाओं ने देवपार चौराहा पर कैंडल मार्च निकालकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Heartfelt tribute in Deoria on Mulayam Singh death

समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के सोमवार की सुबह निधन होने की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ उठी थी। 

Heartfelt tribute in Deoria on Mulayam Singh death

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से कामना की गई।

Deoria के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक 

Heartfelt tribute in Deoria on Mulayam Singh death

जिला उपाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने कहां कि मुलायम सिंह यादव के जाने से समाजवादी पार्टी की काफी क्षति हुई है। उनकी याद हमारे दिल में हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि उनके बताए गए मार्ग पर हम सदैव चलते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Deoria में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर साधा निशाना 

बरहज प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश यादव नें कहा कि आदरणीय मुलायम सिंह यादव के जाने से उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में शोक छा गया है। भले ही वह हम लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन हम लोगों के दिलों में हमेशा रहेंगे। साथ ही साथ उनकी अधूरे कार्यों को हम सभी लोग मिलकर पूरा करेंगे।

इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष शेषनाथ यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व प्रधान कमला यादव, जयप्रकाश, राम सरीखा यादव, सूरज यादव रामू अनूप, अखिलेश, सोनू, औरंगजेब, जितेंद्र यादव, लालू दर्जनों की संख्या में सपाई एवं युवा मौजूद रहे।

देवरिया से लालबाबू की रिपोर्ट 

spot_img