होम देश Cold Weather: पंजाब, हरियाण में ज़बरदस्त ठंड का प्रकोप जारी।

Cold Weather: पंजाब, हरियाण में ज़बरदस्त ठंड का प्रकोप जारी।

अंबाला, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, लुधियाना और सिरसा में ठंड (Cold Weather) के साथ कोहरा छाया रहा।

Heavy cold outbreak continues in Punjab Haryana
ठंड (Cold Weather) के साथ कोहरा छाया रहा

Chandigarh: पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी ठंड ठंड (Cold Weather) का प्रकोप जारी रहा, हालांकि, इस क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.4 डिग्री, 10.7 डिग्री और 10.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। पठानकोट, आदमपुर, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.6 डिग्री, 8.7 डिग्री, 6.3 डिग्री, 7.5 डिग्री और 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में तापमान क्रमश: 9.6 डिग्री, 7.2 डिग्री और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.5 डिग्री, 10.8 डिग्री, 8.8 डिग्री और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, लुधियाना और सिरसा में कोहरा छाया रहा।

Exit mobile version