होम देश Bulandshahr और Amroha में मूसलाधार बारिश, धान की फसलें बर्बाद 

Bulandshahr और Amroha में मूसलाधार बारिश, धान की फसलें बर्बाद 

बुलन्दशहर में लगातार हो रही भारी बारिश से जनपद में दिख रहा है सैलाब जैसा नजारा। कई खेतों में 100 फीसदी डूबी धान की फसल।

बुलंदशहर/यूपी: Bulandshahr जनपद में लगातार आ रही मूसलाधार बारिश से खेत बने तालाब, खेतों में खड़ी धान की फसलें डूबी।

Bulandshahr में सैलाब जैसा नजारा

बुलन्दशहर में लगातार हो रही भारी बारिश से जनपद में दिख रहा है सैलाब जैसा नजारा।

यह भी पढ़ें: बुलन्दशहर के जहांगीराबाद में मूसलाधार बारिश से जलभराव 

धान की फसल में बालियों तक पहुंचा बारिश का पानी।

कई खेतों में 100 फीसदी डूबी धान की फसल।

तेज बारिश और खेतों में जलभराव से धान की फसलें तबाह, किसानों को भारी आर्थिक नुकसान।

धान की पकी फसलों में भरा चार चार फीट पानी से बढ़ी किसानों की बेचैनी।

बुलन्दशहर में दिख रहा है सैलाब जैसा नजारा, नुकसान के आकलन की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन।

वहीं Amroha में तेज हवा और बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, बारिश तेज हवा से धान की तैयार फसल जमीन पर गिरी।

रुक रुककर हो रही बारिश से धान की फसल में भारी नुकसान। किसानों का कहना कि अगर नही रुकी बारिश तो धान की फसलों में होगा भारी नुकसान। अमरोहा में करीब 26 हेक्टेयर में धान की फसल।

बुलन्दशहर से संवाददाता सुल्तान अंसारी की रिपोर्ट

Exit mobile version