होम देश नवंबर के बाद पहली बार भारत में Covid-19 संक्रमण की एक दिन...

नवंबर के बाद पहली बार भारत में Covid-19 संक्रमण की एक दिन में सबसे बढ़ी वृधि

पिछले 24 घंटों में 46,951 नए Covid-19 संक्रमण के मामले सामने आए - 7 नवंबर के बाद सबसे बढ़ी एक दिन की वृधि

Highest growth in a day of Covid-19 infection in India for the first time since November
Covid-19 संक्रमण के ताजा मामलों में महाराष्ट्र सबसे आगे है

नई दिल्ली: जैसा कि भारत दूसरी Covid-19 लहर का सामना कर रहा है, पिछले 24 घंटों में 46,951 नए Covid-19 संक्रमण के मामले सामने आए – 7 नवंबर के बाद सबसे बढ़ी एक दिन की वृधि के साथ Covid-19 संक्रमित मामलों की संख्या 1,16,46,081 हो गयी है। इनमें से अब तक 1.11 करोड़ से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं और कुल 1,59,97 मौतें दर्ज की गई हैं

पिछले एक हफ्ते में, भारत में Covid-19 संक्रमण में सबसे तेज वृद्धि देखी गई है जबकि चार महीने पहले तक संक्रमण कम होने लगा था। देश के कई हिस्सों में प्रतिबंध वापस लगाए जा रहे हैं क्योंकि सरकार और विशेषज्ञों का कहना है कि Covid-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन ही संक्रमण में वृद्धि का कारण बन रहा है

Maharashtra में Corona की स्थिति “खतरनाक”, स्वास्थ्य मंत्री ने दी चेतावनी

महाराष्ट्र, जिसने महामारी की शुरुआत के बाद से भारत में सबसे अधिक Covid-19 मामले दर्ज किए हैं, अब एक बार फिर से ताजा मामलों में महाराष्ट्र सबसे आगे है, रविवार को दर्ज 30,535 नए संक्रमणों ने आंकड़ा 24,79,682 कर दिया है, वहीं देश की वित्तीय राजधानी मुंबई की बात करें तो 3,775 नए संक्रमण दर्ज किए गए 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब (2,644), केरल (1,875), कर्नाटक (1,715) और गुजरात (1,580) अन्य चार राज्य थे, जहाँ 24 घंटे में देश भर में सबसे अधिक Covid-19 संक्रमण दर्ज किया गया।

Covid-19 के बढ़ते मामलों के चलते भोपाल और इंदौर में कल से रात का कर्फ्यू

देश के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगाए गए हैं। राजस्थान की बात करें तो राज्य सरकार ने जयपुर, उदयपुर और अजमेर सहित आठ सबसे खराब शहरों में आज रात से कर्फ्यू की घोषणा की है। रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे।

महाराष्ट्र में, Covid-19 वायरस के फेलाव को काम करने के लिए नांदेड़ में 11 दिनों के कर्फ्यू की घोषणा की गई है। नागपुर में, प्रतिबंधों को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है; रेस्तरां और भोजनालय शाम 7 बजे तक ही खुल सकते हैं, जबकि दुकानें शाम 4 बजे तक खुली रह सकती हैं, और सभी कार्यालय-निजी और सरकारी केवल 25 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ ही कार्य कर सकते हैं।

Covid-19: महाराष्ट्र में निजी कार्यालय और थिएटर 31 मार्च तक 50% क्षमता के साथ खुलेंगे।

राष्ट्रीय राजधानी में मामलों के बीच, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एक बैठक बुलाई गई है, शहर में रविवार को 823 मामलों की वृद्धि देखी गई, जिससे कुल मामलों की संख्या दिल्ली में 6.47 लाख पहुँच गयी।

पिछले 24 घंटों में भारत में COVID-19 से 212 लोगों की जान गईं, जो की 9 जनवरी के बाद से सबसे ज्यादा है, जब एक ही दिन में 228 मौतें हुईं थी।

Covid​​-19 cases में आए उछाल के बाद महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- ”लॉकडाउन एक विकल्‍प”

सरकार ने उत्तराखंड से कहा है कि वह कुंभ मेले के दौरान COVID-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कड़े उपायों का पालन करें। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, कि कुंभ मेले के दौरान तीर्थयात्रियों द्वारा शुभ शाही स्नान के दिनों में स्थानीय आबादी में COVID-19 संक्रमण मामलों में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है।

Exit mobile version