Honor X70 चीन में लॉन्च हो गया है। यह चार रंगों में उपलब्ध है और इसमें 8,300mAh की बड़ी बैटरी है जो 80W वायर्ड चार्जिंग और 80W तक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट में 6.79-इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 6,000 निट्स है। यह स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 4 चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसमें 12GB तक रैम और अधिकतम 512GB स्टोरेज है। Honor X70 को धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त होने का भी दावा किया गया है।
Samsung Galaxy S26 Ultra में आ सकता है Sony का 200MP सेंसर, एक मॉडल हटेगा
Honor X70 की कीमत
Honor X70 के बेस 8GB+128GB मॉडल की कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,000 रुपये) है। 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 1,599 (लगभग 19,000 रुपये), CNY 1,799 (लगभग 21,000 रुपये) और CNY 1,999 (लगभग 24,000 रुपये) है। यह बैम्बू ग्रीन, मून शैडो व्हाइट, मैजिक नाइट ब्लैक और वर्मिलियन रेड रंगों में उपलब्ध है। यह फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Honor X70 के स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम (नैनो) वाला Honor X70 एंड्रॉइड 15-आधारित MagicOS 9.0 पर चलता है और इसमें 6.79-इंच 1.5K (1,200×2,640 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 6,000nits है। हैंडसेट में Honor की ओएसिस आई प्रोटेक्शन स्क्रीन है और यह 3,840Hz फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग प्रदान करने का दावा करता है। डिस्प्ले पर एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास प्रोटेक्शन है। यह फोन स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 4 चिपसेट, एड्रेनो 810 GPU, 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज पर चलता है।
Honor X70 में f/1.88 अपर्चर वाला AI आधारित 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो OIS सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें आगे की तरफ f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का कैमरा है।
Honor X70 के कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5.2, Beidou, GPS, AGPS, Glonass, Galileo, Navic, NFC, QZSS, USB टाइप-C, वाई-फाई 6 और OTG शामिल हैं। इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, कंपास, ग्रेविटी सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी लाइट सेंसर शामिल हैं। यह 2D फेस रिकग्निशन को सपोर्ट करता है। दावा किया गया है कि यह फ़ोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 सर्टिफिकेशन को पूरा करता है।
Honor का दावा है कि X70 लंबे समय तक पानी में डूबने, उच्च तापमान वाले गर्म पानी, उच्च दबाव वाले पानी के छींटे और उच्च आर्द्रता वाले सॉल्ट स्प्रे को झेल सकता है। फोन में Histen 7.3 साउंड के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर भी हैं।
Honor X70 में 8,300mAh की लिथियम-आयन पॉलीमर बैटरी है जो 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का 512GB स्टोरेज वाला वर्ज़न 80W तक वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दावा किया गया है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 15.6 घंटे तक लगातार नेविगेशन टाइम देती है। इसका डाइमेंशन लगभग 161.9×76.1×7.96 मिमी और वज़न 193 ग्राम है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
