Delhi में उमस भरी सुबह, न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस

Delhi में शुक्रवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 73 फीसदी रही।

मौसम विज्ञानियों ने दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली, उत्तर पश्चिम भारत में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां प्रतिकूल: IMD

अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

गुरुवार को Delhi में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version