होम देश IMD: दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

IMD: दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह के समय पारा कुछ डिग्री गिर गया था, क्योंकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

IMD Delhi records maximum temperature of 33.4 degrees Celsius
शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी (Delhi) में शनिवार को हवा के झोंके से मौसम सुहावना होने के बाद पारा 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह के समय पारा कुछ डिग्री गिर गया था, क्योंकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक 4.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 63 प्रतिशत थी।

IMD: मार्च 1945 के बाद 40.1 डिग्री पर दिल्ली सबसे गरम

उन्होंने कहा दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम सुबह 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, आपको बता दें शहर की आधिकारिक रीडिंग मानी जाने वाली सफदरजंग वेधशाला है।

आईएमडी (IMD) की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में देर शाम अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें सापेक्षिक आर्द्रता 44 फीसदी रही। शहर में शाम को काफी तेज हवा चल रही थी जिससे मौसम सुहावना हो गया।

15 जून तक ओडिशा, बिहार, बंगाल के कुछ हिस्सों में मानसून के पहुंचने की संभावना: IMD

मौसम विभाग ने दोपहर और शाम को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया था।

Exit mobile version