Newsnowदेश2022 में Samajwadi Party की पूर्ण बहुतम से बनेगी सरकार: किरणमय नंदा

2022 में Samajwadi Party की पूर्ण बहुतम से बनेगी सरकार: किरणमय नंदा

हरदोई के एक होटल में प्रेस वार्ता में Samajwadi Party के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा की भाजपा 2017 में जनता को झूठ बोलकर सत्ता में आई थी।

हरदोई/यूपी: हरदोई पहुंचे Samajwadi Party के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा ने भाजपा पर हमला बोला।

हरदोई के एक होटल में प्रेस वार्ता में Samajwadi Party के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा की भाजपा 2017 में जनता को झूठ बोलकर सत्ता में आई थी। सरकार ने किसानों व पत्रकार को गाड़ी से कुचलने का काम किया।

जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है, सरकार को सबक सिखाकर उसे हटाना चाहती है और अखिलेश यादव को दोबारा सीएम बनाना चाहती है। 

Samajwadi Party के प्रत्याशी सभी सीट जीतेंगे।

हरदोई की आठों विधानसभा सीटों पर सपा (Samajwadi Party) के प्रत्याशी जीतेंगे साथ ही हरदोई की सदर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का ही प्रत्याशी उतारा जाएगा और भारी बहुमत से उसकी जीत होगी। 

वहीं पार्टी में चल रही अंतर कलाओं के बारे में किरणमय नंदा बोले, बड़े बड़े घरों में छोटी-छोटी बातें होती रहती है।

मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए वह बोले की योगी ने फ़र्ज़ी आरोप लगाकर आज़म खान को फंसाया, योगी भाईचारा विकास की बात करना नहीं चाहते वह सिर्फ जाति-धर्म, हिंदू-मुस्लिम को बांट कर मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं। जबकि अखिलेश यादव सभी वर्गों के नेता हैं, उन्हीं की सरकार में उत्तर प्रदेश में विकास कार्य कराए गए हैं, जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

spot_img

Men Clothing

spot_img

सम्बंधित लेख

Our jewellery is designed to transcend trends and become heirlooms of your personal journey.spot_img
Shop now and celebrate heritage with a fresh twist! 👗🌸✨spot_img
Our collection ensures you carry confidence in every stitch.spot_img
spot_img