भारत ने US सरकार से राजदूत की सुरक्षा को लेकर गंभीरता से अपील की_Randhir Jaiswal
US में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा को सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह द्वारा धमकियां मिलने के बाद, विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे को अमेरिकी प्रशासन के सामने रखा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने कहा, “हम इन धमकियों को अत्यंत गंभीरता से लेते हैं। इस मामले को अमेरिकी सरकार के समक्ष उठाया गया है, और हमें उम्मीद है कि वे हमारी सुरक्षा चिंताओं पर गंभीरता से विचार करेंगे।”