नई दिल्ली: iPhone Fold की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। इस Apple iPhone के अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है। Apple अपना पहला फोल्डेबल फोन प्रतिद्वंद्वी ब्रांड Samsung के पहले फोल्डेबल फोन Galaxy Fold के लगभग सात साल बाद पेश करेगा। हालाँकि, Apple की ओर से फिलहाल अपने फोल्डेबल फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। पहला फोल्डेबल iPhone iPhone Fold नाम से लॉन्च हो सकता है।
iPhone 17 Pro के कलर ऑप्शन फिर लीक; पहले न देखे गए रंगों में हो सकता है लॉन्च
iPhone Fold की कीमत कितनी होगी?
एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Samsung Galaxy Z Fold 7 से ज़्यादा महंगा होगा। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर साझा की गई जानकारी से पता चलता है कि iPhone Fold की शुरुआती कीमत CNY 15,999 यानी लगभग 1,93,100 रुपये हो सकती है। वहीं, इसी साल लॉन्च हुए Samsung के फोल्डेबल फोन की शुरुआती कीमत CNY 13,999 यानी लगभग 1,69,000 रुपये है।
iPhone Fold को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है: 256GB, 512GB और 1TB। इसके 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 17,999 (करीब 2.17 लाख रुपये) और 1TB वेरिएंट की कीमत CNY 19,999 (करीब 2.41 लाख रुपये) हो सकती है। Samsung के Galaxy Z Fold 7 के टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 17,499 (करीब 2.11 लाख रुपये) है।
बिना क्रीज़ वाली फोल्डेबल स्क्रीन वाला फ़ोन
रिपोर्ट के अनुसार, Apple के पहले फोल्डेबल iPhone में बिना क्रीज़ वाली इनर स्क्रीन होगी, यानी स्क्रीन को मोड़ने के बाद कोई निशान नहीं दिखाई देगा। Samsung, Apple के फोल्डेबल फ़ोन के लिए भी स्क्रीन बनाएगा। एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि अगले साल लॉन्च होने वाले Samsung Galaxy Z Fold 8 में भी बिना क्रीज़ वाली इनर स्क्रीन होगी। iPhone Fold में iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा और यह A20 बायोनिक चिपसेट के साथ आ सकता है, जो 2nm तकनीक पर आधारित होगा।
Apple सितंबर में अपनी नई iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करेगा। इस सीरीज़ में चार मॉडल लॉन्च होंगे: iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air। Apple की यह सीरीज़ 8 से 11 सितंबर के बीच लॉन्च हो सकती है। Apple iPhone 17 सीरीज़ में A19 बायोनिक चिपसेट, बेहतर कैमरा और 12GB रैम जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
