Sweet Potato ठंडा है या गर्म? जानिए सर्दियों में ये सुपरफूड सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद

Sweet Potato की गिनती फल और सब्जियों दोनों में होती है। सर्दी के मौसम में यह खूब बिकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फल कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का पावरहाउस भी कहा जाता है, इसलिए आलू की जगह शकरकंद खाना बेहतर विकल्प है। इसमें विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है। वहीं, इसका फाइबर भी मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार होता है।

यह भी पढ़े: Carrot Juice: सर्दी में गाजर जूस के फायदे, कई तरह से बना सकते हैं डाइट का हिस्सा

इसमें कार्बोहाइड्रेट, जिंक और मैग्नीशियम जैसे तत्व भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी तासीर ठंडी होती है या गर्म? आइए जानते हैं शकरकंद खाने का सही तरीका, लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि शकरकंद की तासीर क्या होती है

Sweet Potato ठंडा है या गर्म?

Sweet Potato की तासीर गर्म होती है इसलिए आप इसे सर्दियों में आसानी से खा सकते हैं। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है और फ्लू जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर को गर्मी भी प्रदान करता है।

इन समस्याओं में है फायदेमंद:

यह भी पढ़े: Sweet potatoes खाने से क्या फायदा होता है?

आपको शकरकंद कब खाना चाहिए?

रात में Sweet Potato न खाएं, खासकर अगर आप मोटापे से ग्रस्त हैं या मधुमेह से पीड़ित हैं। शकरकंद खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर 12 से 3 बजे के बीच है। आप शकरकंद को उबालकर, भाप में पकाकर या बेक करके खा सकते हैं। सर्दियों में इसे सूप के रूप में भी लिया जा सकता है।

Exit mobile version