ट्रम्प की मध्यस्थता से Israel ने युद्धविराम स्वीकारा, नेतन्याहू बोले – ईरान के खिलाफ लक्ष्य पूरे हुए
नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने सोमवार रात इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट को बताया कि इजरायल ने ईरान के खिलाफ 12 दिनों के अभियान में अपने सभी युद्ध लक्ष्यों को हासिल कर लिया है

नई दिल्ली: Israel के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ समन्वय में ईरान के साथ द्विपक्षीय युद्धविराम पर सहमति जताई है।
Iran को ट्रंप की धमकी: “अमेरिकी सेना की पूरी ताकत वापस आएगी”
Israel ने 12 दिन में पूरे किए अभियान के सभी लक्ष्य

नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने सोमवार रात इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट को बताया कि इजरायल ने ईरान के खिलाफ 12 दिनों के अभियान में अपने सभी युद्ध लक्ष्यों को हासिल कर लिया है, जिसमें ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के खतरे को दूर करना भी शामिल है।

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने ईरान के सैन्य नेतृत्व और कई सरकारी स्थलों को भी नुकसान पहुंचाया और तेहरान के आसमान पर नियंत्रण हासिल कर लिया। नेतन्याहू ने कहा, “इजरायल युद्धविराम के किसी भी उल्लंघन का जोरदार तरीके से जवाब देगा।”
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें











