Vadodara पुल हादसे पर इसुदान गढ़वी का हमला, मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई वाहन नदी में गिर गए। चश्मदीदों के अनुसार, पुल से गुजरते वक्त अचानक संरचना कमजोर पड़ गई और वह तेज आवाज के साथ टूटकर गिर पड़ी।

गुजरात के Vadodara ज़िले में 45 साल पुराने गंभीरा पुल के गिरने से हुई दुखद घटना पर आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने हादसे के लिए सीधे तौर पर भाजपा सरकार को ज़िम्मेदार ठहराते हुए इसे “भ्रष्टाचार और लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण” बताया।

Vadodara के पादरा में 45 साल पुराना गंभीरा पुल गिरा, चार की मौत

गढ़वी ने कहा कि वर्षों से जर्जर हालत में मौजूद पुल की मरम्मत या समय पर जांच नहीं कराना सरकार की घोर लापरवाही को दर्शाता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर मुख्यमंत्री राज्य का शासन नहीं चला पा रहे हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।” इस बयान के माध्यम से गढ़वी ने न सिर्फ हादसे पर सवाल उठाए, बल्कि राज्य में प्रशासनिक जवाबदेही और बुनियादी ढांचे की स्थिति को लेकर भी गंभीर चिंता जाहिर की।

Vadodara में महिसागर नदी पर बना पुराना पुल टूटा

गुजरात के Vadodara ज़िले के पादरा क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना गंभीरा पुल अचानक भरभराकर ढह गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई वाहन नदी में गिर गए। चश्मदीदों के अनुसार, पुल से गुजरते वक्त अचानक संरचना कमजोर पड़ गई और वह तेज आवाज के साथ टूटकर गिर पड़ी।

यह पुल पादरा को आणंद ज़िले से जोड़ता था और लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को पुल की हालत को लेकर आगाह किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना के तुरंत बाद बचाव दल, दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

हादसे के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है। विपक्षी दलों ने इसे सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा बताया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, राज्य सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version