Dr. Jaishankar का स्पष्ट संदेश – राष्ट्रीय हितों की रक्षा में कोई समझौता नहीं

Dr. Jaishankar ने आतंकवाद के प्रति भारत की ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति को रेखांकित करते हुए यह भी कहा कि आतंक के प्रायोजकों को अब इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

विदेश मंत्री Dr. Jaishankar ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत कभी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा और अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक सभी निर्णय लेता रहा है और लेता रहेगा।

Operation Sindoor ने दिखाया मेड इन इंडिया की ताकत: CM Yogi Adityanath

पारुल विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँचाने और धार्मिक वैमनस्य फैलाने के प्रयासों की निंदा की। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्याओं के विरुद्ध एक अनुकरणीय और सशक्त प्रतिक्रिया दी गई है।

शून्य सहिष्णुता पर Dr. Jaishankar का कड़ा संदेश

Dr. Jaishankar ने आतंकवाद के प्रति भारत की ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति को रेखांकित करते हुए यह भी कहा कि आतंक के प्रायोजकों को अब इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने 26/11 मुंबई हमलों की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय सशक्त प्रतिक्रिया की आवश्यकता महसूस की गई थी, किंतु आज भारत का संकल्प और अधिक दृढ़ है, और आतंकवाद के केंद्र अब अछूते नहीं रह गए हैं।

उनके अनुसार, भारत अब केवल नीतिगत बयानों तक सीमित नहीं, बल्कि ठोस कार्यों के माध्यम से अपने संकल्प को स्पष्ट कर रहा है।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version