Sambhal कल्कि महोत्सव 2025 : राजस्व एवं पुलिस प्रशासन सम्मेलन में हुई विस्तृत चर्चा

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व में जनपद में वसूली की प्रगति कम थी, परंतु वर्तमान में जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं अपर जिलाधिकारी के प्रयासों से सम्भल प्रदेश के टॉप टेन जिलों में शामिल हो गया है।

Sambhal: सम्भल के बड़ा मैदान, कलक्ट्रेट बहजोई में 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक चल रहे सम्भल कल्कि महोत्सव/विकासोत्सव 2025 के तृतीय दिवस के द्वितीय सत्र में आज राजस्व एवं पुलिस प्रशासन का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने की।

Sambhal में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को सुरक्षा और योजनाओं की जानकारी दी गई

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से की गई। इसके बाद कानूनगो एवं कवि सुखपाल सिंह गौर ने अपनी कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों का स्वागत “एक पुष्प एवं एक पुस्तक” अभियान के अंतर्गत पंचोपचार परंपरा से किया गया।

Kalki Festival 2025 in Sambhal

क्षेत्राधिकारी Sambhal आलोक भाटी ने साइबर क्राइम विषय पर पीपीटी के माध्यम से राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लोन, गलत पैसा ट्रांसफर, साइबर गुलामी एवं फर्जी डेटिंग जैसे खतरों की जानकारी विस्तार से दी।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व में जनपद में वसूली की प्रगति कम थी, परंतु वर्तमान में जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं अपर जिलाधिकारी के प्रयासों से सम्भल प्रदेश के टॉप टेन जिलों में शामिल हो गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमियों को अतिक्रमण मुक्त कराने में उल्लेखनीय कार्य हुआ है और अब प्रशासन सरकारी भूमि बैंक बनाने की दिशा में अग्रसर है।

Sambhal: मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के तहत महिलाओं को अधिकारों व सुरक्षा की जानकारी दी गई

उन्होंने यह भी बताया कि लेखपालों द्वारा जगह-जगह पुलिस चौकियों हेतु भूमि चयन से कानून व्यवस्था को नई दिशा मिली है। साथ ही, उन्होंने साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए लोगों को हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने संचार साथी एप के उपयोग और स्वदेशी अपनाने का भी आह्वान किया।

Sambhal DM ने “विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प 2047” के बारे में जानकारी दी

Kalki Festival 2025 in Sambhal

जिलाधिकारी डॉ. पैंसिया ने “विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प 2047” विजन डॉक्यूमेंट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत 12 सेक्टरों में प्रत्येक नागरिक 31 अक्टूबर 2025 तक अपने सुझाव दे सकता है, जिससे नीतिनिर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक चकबंदी अधिकारी भावना एवं राजस्व लेखपाल शिवोम शर्मा सहित अन्य को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Sambhal में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 30 से अधिक निजी अस्पतालों पर छापेमारी

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी Sambhal आलोक भाटी, उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल, नीतू रानी, सौरभ कुमार पाण्डेय, रामानुज एवं वंदना मिश्रा सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवीन पुलिस आरक्षी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button