होम मनोरंजन Kangana Ranaut: पूछताछ के लिए बहन के साथ बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची...

Kangana Ranaut: पूछताछ के लिए बहन के साथ बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची एक्ट्रेस, दर्ज है राजद्रोह का केस।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रनोट (Kangana Ranaut) और उनकी बहन रंगोली चंदेल की याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों को 8 जनवरी को बांद्रा पुलिस स्टेशन में हाजिर होने का आदेश दिया था।

Kangana Ranaut Reached Bandra Police Station with sister for questioning on Sedition case

Mumbai: एक्ट्रेस कंगना रनोट (Kangana Ranaut) अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज करवाने पहुंची हैं। दोनों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 17 अक्टूबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में राजद्रोह का केस दर्ज किया गया था। कंगना को पूछताछ के लिए तीन बार समन किया जा चुका है, लेकिन भाई की शादी की वजह से वह पेश नहीं हुईं थीं। अगर उनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिलते हैं तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

एक्ट्रेस (Kangana Ranaut) पर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर फूट डालने के आरोप लगे हैं। कंगना के खिलाफ इसी तरह के एक मामले में तुमकुर (कर्नाटक) में भी FIR हुई थी। उन पर किसानों का अपमान करने के आरोप लगे थे।

इससे पहले 25 नवंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रनोट (Kangana Ranaut) और उनकी बहन रंगोली चंदेल की याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों को 8 जनवरी को बांद्रा पुलिस स्टेशन में हाजिर होने का आदेश दिया था।

जस्टिस एस. एस. शिंदे और न्यायमूर्ति एम. एस. कार्णिक की खंडपीठ ने वकील रिजवान सिद्दीकी की इस बात को स्वीकार कर लिया कि दोनों बहनें उनके खिलाफ दिए गए समन के जवाब में मुंबई पुलिस को रिपोर्ट करेंगी।

कंगना पर याचिकाकर्ता के यह थे आरोप

याचिकाकर्ता वकील साहिल अशरफ अली सैयद ने बांद्रा कोर्ट में दायर एक अर्जी में कहा था कि कंगना रनोट (Kangana Ranaut) पिछले कुछ महीनों से लगातार बॉलीवुड को नेपोटिज्म और फेवरेटिज्म का हब बताकर इसका अपमान कर रही हैं। वे सोशल मीडिया और टीवी इंटरव्यू के जरिए वे हिंदू और मुस्लिम कलाकारों के बीच फूट डाल रही हैं।’ साहिल ने अपने सबूत में सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट का हवाला दिया है।

बांद्रा के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जयदेव वाय घुले ने कंगना (Kangana Ranaut) के खिलाफ CRPC की धारा 156 (3) के तहत FIR दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। इस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने कंगना और उनकी बहन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Exit mobile version