Valentine’s Day पर तेजस्वी प्रकाश के लिए अपने प्यार का इजहार करेंगे करण कुंद्रा

बिग बॉस 15 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन लवबर्ड्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अभी भी सभी के पसंदीदा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण Valentine’s Day पर तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज करने की प्लानिंग कर रहे हैं और फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

करण और तेजस्वी ने बिग बॉस 15 में अच्छे दोस्त के रूप में शुरुआत की, बाद में रियलिटी शो में धीरे-धीरे प्यार हो गया। उनका भावुक रोमांस इस सीज़न की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक रहा, जिसमें प्रशंसकों ने जोड़े को ‘तेजरान’ के नाम से संबोधित किया।

Valentine’s Day पर तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज करेंगे करण कुंद्रा

Valentine’s Day पर करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

हाल ही में, एक साक्षात्कार में, करण से पूछा गया कि क्या वह प्यार के दिन अभिनेत्री को प्रपोज करेंगे, करण ने कहा, “मैंने वेलेंटाइन डे के लिए बहुत सारी योजनाएँ बनाई थीं लेकिन तेजस्वी को काम पर लौटने की इतनी जल्दी थी, उसने मेरी सब योजनाएँ बर्बाद कर दी। मैं अब नागिन 6 के सेट पर जाऊँगा और उसके लिए कुछ बड़ा और विशेष करूँगा।

उन्होंने आगे कहा की, रही शादी की बात तो हमारे परिवारों ने पहले ही हमारे रिश्ते को मंजूरी दे दी हैं, इसलिए मेरा मानना ​​है कि कुछ चीज़े हमें हमारे परिवारों वालों पर ही छोड़ देना चाहये।

नागिन 6 के सेट पर करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए करेंगे प्रपोज

तेजस्वी जल्द ही कलर्स के अपकमिंग शो ‘नागिन 6′ में नजर आएंगी।

Exit mobile version