होम मनोरंजन Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म का टीजर...

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म का टीजर यहाँ

सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल, 2023 को ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: तमाम विवादों के बाद शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है, सभी फैन्स पठान पर अपना बेशुमार प्यार लुटा रहे थे, इसी बीच भाईजान की आने वाली फिल्म का टीजर उनकी झोली में आ गया है। जी हां, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर भी सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। वहीं, अब भाईजान ने टीजर को सोशल मीडिया पर भी लॉन्च कर दिया है।

सलमान खान की पोस्ट

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का टीजर

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के कलाकार

सलमान खान के अलावा, किसी का भाई किसी की जान में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, वेंकटेश दग्गुबाती, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, जगपति, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल भी हैं। फिल्म में सलमान खान ने सभी यंग स्टार्स को अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने का मौका दिया है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Salman Khan movie teaser is here
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म का टीजर यहाँ

सलमान खान की इस फिल्म से श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी और शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।फरहाद सामजी द्वारा अभिनीत, फिल्म 2014 की तमिल फिल्म वीरम की रीमेक है, जिसमें अजित कुमार और तमन्नाह भाटिया मुख्य भूमिका में हैं।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan की रिलीज़ डेट

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म का टीजर यहाँ

सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म को लेकर अभी से ही फैंस के अंदर काफी क्रेज देखा जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म ईद पर ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है। वैसे ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की ज्यादातर फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं।

Exit mobile version