spot_img
Newsnowसेहतजानिए Momos खाने की आदत कैसे हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता...

जानिए Momos खाने की आदत कैसे हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है

मोमोज (Momos) को बनाने के लिए मैदे में जो तत्व मिलाए जाते वह सेहत के लिए सही नहीं होते हैं. ये तत्व शरीर के पैंक्रियाज को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

Health: फास्ट फूड (fast Food) खाने का शौक कई लोगों को होता है। खासकर मोमोज (Momos) खाना किसे पसंद नहीं होता। मोमोज आज के दौर का एक लोकप्रिय फास्ट फूड है. हर इलाके में आपको मोमोज बिकते हुए दिख जाएंगे। लेकिन मोमोज सेहत के लिए बहुत अच्छे नहीं नहीं होते हैं। बल्कि इनका ज्यादा सेवन तो आपके स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि मोमोज का सेवन कैसे हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

जंक फूड का इस्तेमाल बच्चों की नींद को खराब कर रहा, रिसर्च से ख़ुलासा।

जानिए Momos से होने वाले नुक़सान

मोमोज मैदे से बनते हैं। मैदे में एजोडीकार्बोना माइड, बेंजोइल पेरोक्साइड जैसे तत्व मिलाए जाते हैं। मोमोज में मैदे को सॉफ्ट बनाएं रखने के लिए एलोक्सन नाम का तत्व भी मिलाया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है।

धूम्रपान आपके दिमाग का बड़ा दुश्मन, जानें इससे जुड़ी कई गंभीर बातें

मोमोज को बनाने के लिए मैदे में जो तत्व मिलाए जाते वह सेहत के लिए सही नहीं होते हैं। ये तत्व शरीर के पैंक्रियाज को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा यह डायबिटीज का खतरे भी बढ़ा देते हैं।

सर्दियों में शरीर पर सरसों का तेल लगाने से नुक़सान भी हो सकता है, जानें कैसे।

मोमोज वेज और नॉनवेज दोनों तरह के बनाए जाते हैं। नॉनवेज मोमोज को बनाने के लिए चिकन मांस का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसकी क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं होती। खराब चिकन मांस की क्वालिटी किसी को भी बीमार कर सकती है।

आपकी स्किन आपको डायबिटीज के लिए करती है आगाह, जानें कैस

लोग मोमोज के साथ-साथ उसके साथ परोसे जाने वाली चटनी के भी बहुत दीवाने होते हैं जो कि बहुत तीखी होती है। बहुत ज्यादा तीखा स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। अत्यधिक तीखा खाने से आप बवासीर के शिकार हो सकते है।

spot_img