Intestine में सूजन से परेशान हैं? जानिए लक्षण और राहत पाने के लिए क्या खाएं

हमारे शरीर में दो Intestines होती हैं, एक छोटी आंत और दूसरी बड़ी आंत। ये आंतें पाचन तंत्र का अहम हिस्सा होती हैं। छोटी आंत भोजन को पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने का काम करती है। बड़ी आंत शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स पहुंचाती है और मल को इकट्ठा करती है। शरीर को दोनों आंतों का स्वस्थ होना जरूरी है। कई बार आंतों में सूजन आ जाती है, जिससे आंतों में गंदगी जमा होने लगती है और आंतें कमजोर हो जाती हैं। इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। आंतों और पेट में सूजन होने पर ये आम लक्षण दिखते हैं।

यह भी पढ़ें: इन लोगों के लिए नुकसानदायक है Coconut cream!

आंतों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए अपने आहार में कुछ हेल्दी चीजें शामिल करें। इससे पेट और आंतों में सूजन दूर होगी और साथ ही Intestine में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ेंगे और बुरे बैक्टीरिया खत्म होंगे। साथ ही, ज़्यादा पानी पिएं और खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाने की आदत डालें। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाएं और अपने आहार में ज़्यादा प्रोटीन शामिल करें।

Intestine की सूजन के लक्षण

यह भी पढ़ें: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS): कारण, लक्षण, उपचार और प्रबंधन

राहत पाने के लिए क्या खाएं

दही और छाछ: आंतों को स्वस्थ बनाने के लिए अपने आहार में प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही और छाछ को शामिल करें। इससे आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और आंतें स्वस्थ बनती हैं। दही और छाछ पीने से गैस और एसिडिटी भी कम होती है। ये दोनों चीजें पेट की अग्नि को शांत करती हैं और Intestine के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं। पेट में बैक्टीरिया का संतुलन बनता है और आंतें साफ होती हैं।

प्याज और लहसुन: खाने में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल ज्यादा करें। खासकर कच्चा प्याज और लहसुन खाने से आंतों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। रोज सुबह लहसुन की 2 कलियां चबाएं। खाने में 1 कच्चा प्याज खाएं। इससे पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और बुरे बैक्टीरिया मरते हैं। प्याज और लहसुन अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं।

साबुत अनाज: जितना हो सके अपने आहार में साबुत अनाज को शामिल करें। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाएं। डायटरी फाइबर का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। इससे पेट आसानी से साफ होता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। साबुत अनाज आंत के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। साबुत अनाज में घुलनशील फाइबर और अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो स्वस्थ आंतों के लिए जरूरी हैं।

हरी सब्जियाँ: खाने में जितना हो सके हरी और पत्तेदार सब्जियाँ इस्तेमाल करनी चाहिए। इससे Intestines को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। हरी सब्जियाँ खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। हरी सब्जियाँ फाइबर, प्रीबायोटिक्स, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती हैं।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version