कानपुर/यूपी: Kanpur में आज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए आदेश के बाद आला अधिकारी कानपुर की सड़कों का निरीक्षण करने निकले।
शासन के आदेश के बाद जिलाधिकारी, नगरआयुक्त, एसडीएम सिटी समेत अधिकारियों ने सड़कों का किया निरीक्षण।
Kanpur के अधिकारी कर रहे गुमराह
एक क्षेत्रीय ने जिलाघिकारी को रोजाना का दर्द बताया, लेकिन मौजूद अधिकारी ने जिलाधिकारी को किया गुमराह। सड़कों पर गड्ढों का हाल देख जिलाधिकारी ने नगर निगम, नमामि गंगे व जल निगम के अधिकारियों की लगाई क्लास।
सुल्तानपुर/यूपी: Sultanpur में आज पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया। BMW कार और कंटेनर में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में BMW सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।
Sultanpur के हलियापुर थाना क्षेत्र का हादसा
दरअसल ये मामला हलियापुर थाना क्षेत्र का है, जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 83 पर कुछ दिनों पहले तेज बारिश के चलते सड़क धंस गई थी। आनन फानन सड़क को दुरुस्त तो करवा दिया गया था, लेकिन सड़क खराब होने के चलते यहां गाड़ियों का आवागमन एक ही तरफ से कर दिया गया था।
आज दोपहर आज़मगढ़ की तरफ से एक BMW कार लखनऊ की ओर जा रही थी, उसी दरम्यान दूसरी तरफ से एक कंटेनर तेज रफ्तार में चला आ रहा था। माइल स्टोन 83.75 पर इन दोनों गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि BMW कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार चार मौतों की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया।
आनन फानन स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को बाहर निकलवाया गया। BMW कार का रजिस्ट्रेशन नम्बर UK 01C 0006 बताया जा रहा है। वहीं जिस कंटेनर की टक्कर हुई है उसका रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 21 CN 3021 है।
फिलहाल पुलिस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के आधार पर मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है।
Sultanpur/यूपी: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हफ्ते भर पूर्व बीटेक छात्रा के साथ गैंग रेप के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात पुलिस ने इस घटना में शामिल दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं साक्ष्य संकलन के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। बहरहाल उसे अस्पताल भर्ती करा दिया गया है। साथ ही घटना में। प्रयुक्त गाड़ी, अवैध तमंचा और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किया गया है।
Sultanpur के जयसिंहपुर क्षेत्र की घटना
दरअसल बीते 7 अक्टूबर को बीटेक कर रही एक छात्रा ट्रेन से अपने घर जाने के लिये सुल्तानपुर के रेलवे स्टेशन पर उतरी। देर शाम होने के चलते उसे कोई सरकारी बस न मिली।
उसी दरमयान दो युवकों ने उसे घर छोड़ने के बहाने अपनी स्कोर्पियो गाड़ी में बैठा लिया और जयसिंहपुर क्षेत्र की ओर चल पड़े।
रास्ते मे सुनसान जगह पर उन लोगों ने गाड़ी रोक ली और जबरन इस छात्रा के साथ गैंग रेप कर डाला। घटना के बाद ये सभी बीटेक छात्रा को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह छात्रा ने अपने घर वालों सूचना दी जिसके बाद गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के आधार पर पुलिस से शिकायत की गई।
गैंग रेप की सूचना मिलते ही पुलिस के होश फाख्ता हो गए। गाड़ी नम्बर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
बीती रात आखिरकार पुलिस ने कादीपुर कोतवाली के जलालपुर गांव के रहने वाले सूरज पाण्डेय और रंजीत उपाध्याय को धर दबोचा। जिसके बाद पुलिस साक्ष्य संकलन के लिये इन दोनो को घटना स्थल पर ले गई।
पुलिस की मानें तो घटना स्थल पर ही रंजीत ने अवैध तमंचा भी छिपा रखा था। इसी दौरान भागने की नीयत से रंजीत ने पुलिस पर फायर कर दिया। हलांकि इस फायरिंग में पुलिस वाले तो बच गए लेकिन जवाबी कार्यवाही में पुलिस का निशाना सही लगा और रंजीत के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। आनन फानन उसे इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कोर्पियो गाड़ी, अवैध तमंचा, उस दिन पहने कपड़े सहित डिजिटल साक्ष्य भी बरामद कर लिया गया है।
सीतापुर/यूपी: उत्तर प्रदेश के Sitapur में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के सकोर्ट में लगी पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस की गाड़ी में पीछे से आ रही एंबुलेंस ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी की पुलिस की गाड़ी डिवाइडर के दूसरी ओर जा पहुंची। पुलिस की गाड़ी में सवार दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Sitapur पहुँचे वरिष्ठ अधिकारी
वही एंबुलेंस में मौजूद डॉक्टर सहित एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही एएसपी डॉ राजीव दीक्षित, बीजेपी एमएलए शशांक त्रिवेदी, सीएमओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सभी घायल पुलिस कर्मियों सहित स्वास्थ्य कर्मियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताते चलें कि आज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सड़क मार्ग से गोला गोकर्णनाथ जाने का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम को लेकर आज सुबह करीब 10:00 बजे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का काफिला सीतापुर से होकर लखीमपुर के लिए गुजरा।
इसी दौरान जब डिप्टी सीएम का काफिला देहात कोतवाली इलाके के नानकारी पुलिया से गुजरा रहा था तभी काफिले में चल रहे पुलिस के वाहन को पीछे चल रही एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से पुलिस की गाड़ी डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ पहुंच गई घटना को लेकर एएसपी डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि इस हादसे में एक सब इंस्पेक्टर, सिपाही घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh khan और भाईजान Salman Khan के बीच भिड़ंत होने वाली है। दोनों फिल्में ‘पठान’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ आपस में भिड़ने वाली हैं।
खास बात यह है कि बॉलीवुड के दोनों खान सालों बाद पर्दे पर एक साथ भिड़ते नजर आएंगे। आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान‘ में सलमान खान और सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में शाहरुख खान कैमियो करने वाले हैं।
Shahrukh khan की फिल्म पठान
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान एक कैमियो करते नजर आएंगे।
Salman Khan की फिल्म किसी का भाई किसी की जान
वहीं साल 2022 में सलमान खान धमाल मचाते नजर आएंगे। जी हां, उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 30 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में पूजा हेगड़े पहली बार उनके साथ नजर आएंगी। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, राम चरण, जस्सी गिल, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, राघव जुयाल नजर आएंगे।
दोनों खान की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर 3‘ में नजर आएंगे। दूसरी ओर, शाहरुख खान एटली की जवान में नयनतारा के साथ और राजकुमार हिरानी की डंकी में तापसी पन्नू के साथ दिखाई देंगे।
कन्नड़ सिनेमा तेजी से बढ़ रहा है। KGF2 तूफान के बाद, कन्नड़ फिल्म में अगली बड़ी फिल्म ऋषभ शेट्टी की Kantara है, जो स्लीपर सक्सेस साबित हो रही है। फिल्म ने अब एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। इसने IMDb पर सबसे अधिक रेटिंग वाली फिल्म के रूप में KGF चैप्टर 2 को पीछे छोड़ दिया है।
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित कंटारा, वर्तमान में एक भारतीय फिल्म के लिए उच्चतम IMDb रेटिंग 9.4 है। इसके बाद केजीएफ चैप्टर 2 (8.4) और एसएस राजामौली की RRR (8) हैं। मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन के साथ 30 सितंबर को रिलीज़ हुई फिल्म ने सकारात्मक वर्ड-ऑफ-माउथ समीक्षाओं के परिणामस्वरूप दर्शकों के बीच धीरे-धीरे लोकप्रियता हासिल की है। इसे समीक्षकों से शानदार समीक्षाएं भी मिली हैं।
Kantara के बारे में
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत कांटारा (रहस्यमय वन), भूमि और स्वामित्व के बारे में है। इसमें कर्नाटक लोककथाओं की भी चर्चा है। फिल्म को इसकी दृश्य प्रतिभा और समापन के लिए प्रशंसा मिली है।