Lokah Chapter 1: Chandra का रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माताओं ने लोका चैप्टर 1: चंद्रा पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और सिर्फ़ चार दिनों में ही भारत में इसकी कमाई 24 करोड़ रुपये से ऊपर पहुँच गई है।

नई दिल्ली: हॉलीवुड हो या बॉलीवुड, जब सुपरहीरो फिल्मों की बात आती है, तो निर्माता उन पर पैसा खर्च करने से नहीं कतराते, लेकिन ‘Lokah Chapter 1: Chandra’ के साथ ऐसा नहीं है।
ओपनिंग डे पर सिद्धार्थ–जान्हवी की Param Sundari 7 करोड़ तक कमा सकती है
सुपरहीरो फिल्म होने के बावजूद, इस फिल्म की निर्माण लागत अन्य भारतीय सुपरहीरो फिल्मों की तुलना में बहुत कम है, लेकिन इसकी कमाई अब रिकॉर्ड तोड़ रही है। आइए यहां इसके कलेक्शन, बजट और कलाकारों पर एक नज़र डालते हैं।
लोका चैप्टर 1: चंद्रा रिलीज़ डेट
28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई मलयालम सुपरहीरो फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ इस साल की सबसे ज़्यादा रेटिंग वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।
Lokah Chapter 1: Chandra के कलाकार और दुलकर सलमान की भूमिका

लोका चैप्टर 1: चंद्रा का निर्माण जाने-माने अभिनेता दुलकर सलमान ने अपने प्रोडक्शन हाउस, वेफरर फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म का निर्देशन डोमिनिक अरुण ने किया है। अपनी क्यूटनेस और बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर कल्याणी प्रियदर्शन और अभिनेता नसलेन के गफूर ने इसमें मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं।
Lokah Chapter 1: चंद्रा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, लोका चैप्टर 1: चंद्रा ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन कमाई दोगुनी यानी 4 करोड़ रुपये हो गई। फिर तीसरे दिन भी कमाई में 90 प्रतिशत का इज़ाफ़ा हुआ और अब चौथे दिन के कलेक्शन ने सबके होश उड़ा दिए हैं। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक दिन में 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की।
Lokah Chapter 1: Chandra का कलेक्शन
- पहला दिन – 2.7 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन – 4 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन – 7.6 करोड़ रुपये
- चौथा दिन – 9.75 करोड़ रुपये
लोका चैप्टर 1: चंद्रा का बजट

रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माताओं ने लोका चैप्टर 1: चंद्रा पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और सिर्फ़ चार दिनों में ही भारत में इसकी कमाई 24 करोड़ रुपये से ऊपर पहुँच गई है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 41 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। इसके साथ ही, फिल्म ने सिर्फ़ चार दिनों में ही अपना बजट वसूल कर लिया है और अब सिर्फ़ मुनाफ़ा ही कमा रही है।
Lokah Chapter 1: Chandra ओटीटी रिलीज़
फिल्म की रिलीज़ की सही तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन खबर है कि जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स फिल्म के डिजिटल राइट्स को लेकर निर्माताओं से बातचीत कर रहे हैं। इसलिए, रिलीज़ के चार हफ़्ते बाद, फिल्म ओटीटी पर धूम मचा सकती है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें










