उत्तर प्रदेश के जनपद Sambhal में स्थित मिशन इंटरनेशनल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज रेड क्रॉस सोसाइटी सम्भल के सौजन्य से एक भव्य मैजिक शो (जादू कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जादूगर द्वारा प्रस्तुत अद्भुत करतबों का आनंद लिया।
Sambhal में मिशन शक्ति 5.0 – नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर
Sambhal में बच्चों ने देखा मनोरंजक और शिक्षाप्रद मैजिक शो
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी सम्भल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक आयोजन विद्यार्थियों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके बौद्धिक विकास में भी सहायक होते हैं।
जादूगर ने अपने कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने वस्तुओं को पलभर में गायब करने, रंग बदलने और अदृश्य कर देने जैसे कई अद्भुत करतब दिखाए। बच्चों की तालियों और हर्षोल्लास से पूरा विद्यालय प्रांगण गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में जादूगर ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए आत्मविश्वास, एकाग्रता और सकारात्मक सोच आवश्यक है।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती शबाना कौसर, वरिष्ठ शिक्षिका एवं अकादमिक कोऑर्डिनेटर, और अन्य सभी शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के मैनेजर श्री मुशीर ख़ान तरीन ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक और मनोरंजक आयोजन विद्यार्थियों की सोच और दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी सम्भल का आभार व्यक्त किया, जो समाज में सेवा और प्रेरणा का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और विद्यार्थियों की गूंजती तालियों के साथ हुआ। यह जादू शो विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक, शिक्षाप्रद और यादगार अनुभव बन गया।
Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट
