Maharashtra के सीएम इरशालवाड़ी भूस्खलन में अनाथ हुए सभी बच्चों को गोद लेंगे

मुंबई: शिवसेना ने कहा कि Maharashtra के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उन बच्चों को गोद लेंगे जिन्होंने राज्य के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में हाल ही में हुए भूस्खलन में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है।

यह भी पढ़ें: Maharashtra के रायगढ़ जिले में भूस्खलन से 5 की मौत, कई परिवारों के फंसे होने की आशंका

Maharashtra के सीएम भूस्खलन में अनाथ हुए बच्चों को गोद लेंगे

शिवसेना ने कहा की, “इरशालवाड़ी भूस्खलन में कई बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने इन बच्चों को गोद लेने और उनके अभिभावक बनने की घोषणा की है। सीएम ने घोषणा की है कि 2 साल से 14 साल की उम्र के इन अनाथ बच्चों की देखभाल श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन द्वारा की जाएगी।”

सीएम एकनाथ शिंदे के ओएसडी मंगेश चिवटे ने कहा, “शिक्षा और अन्य चीजों पर सारा खर्च सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे द्वारा संचालित श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक बच्चे की शिक्षा के लिए एक एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) की जाएगी।”

Maharashtra के रायगढ़ मे मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंची

इस बीच, इरशालवाड़ी भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने शनिवार को रायगढ़ के भूस्खलन प्रभावित इरशालवाड़ी में अपना खोज और बचाव अभियान जारी रखा।

मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले की खालापुर तहसील में पहाड़ी ढलान पर स्थित आदिवासी गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे भूस्खलन हुआ।

Maharashtra के सीएम ने किया त्रासदी स्थल का दौरा

Maharashtra के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को त्रासदी स्थल का दौरा किया,और राहत और बचाव प्रयासों का जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने मृतकों के परिवारों को ₹5 लाख की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें: Maharashtra में लू लगने से 11 की मौत, 600 से अधिक पीड़ित

घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री शिंदे से बात की। शाह ने कहा कि बचाव अभियान को संभालने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की चार टीमों को तैनात किया गया है।

Exit mobile version