होम सेहत Makhana kheer: महाशिवरात्रि व्रत में आजमाएं यह स्वादिष्ट रेसिपी

Makhana kheer: महाशिवरात्रि व्रत में आजमाएं यह स्वादिष्ट रेसिपी

महाशिवरात्रि व्रत में फलाहार या मिठाई का सेवन कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो महाशिवरात्रि व्रत में खाया जा सकता है।

Makhana Kheer Recipe Special for Shivratri Fast

Makhana kheer: इस साल 18 फरवरी, शनिवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। भगवान शिव के भक्तों में इस दिन को लेकर एक अलग ही उत्साह रहता है। हर कोई भोलनाथ के रंग में डूबना चाहता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव का विवाह महा शिवरात्रि के दिन देवी पार्वती से हुआ था।

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2023: इन राशियों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा

इस दिन को हिन्दू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन लोग पूजा के साथ-साथ व्रत भी रखते हैं। कहा जाता है कि इस व्रत में अन्य व्रतों (महाशिवरात्रि व्रत) की तरह सेंधा नमक या सफेद नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

महाशिवरात्रि व्रत में फलाहार या मिठाई का सेवन कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो महाशिवरात्रि व्रत में खाया जा सकता है।

Makhana kheer खास महाशिवरात्रि व्रत के लिए

आप महाशिवरात्रि के व्रत में दूध और मखाने से बने व्यंजनों का सेवन कर सकते हैं। इसमें बहुत अधिक सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है। इसके लिए 1/2 किलो दूध, 2 कप मखाना, 2-2 चम्मच चीनी और देसी घी की जरूरत होगी। इन सामग्रियों की मदद से आप आसानी से Makhana kheer तैयार कर सकेंगे।

रेसिपी

Makhana kheer

एक पैन में देसी घी गर्म करें, और लगातार चलाते हुए मखाने को भूनें। नहीं तो मखाने जल भी सकते हैं।

भूनने के बाद इसे प्लेट में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए। गैस पर एक बर्तन रखें और उसमें दूध गर्म करें।

इसके बाद मखानों को पीसकर दूध में डाल दें। साथ में चीनी भी डाल दें और चलाएं।

यह भी पढ़ें: Malai Makhana: स्वादिष्ट मलाई, जानें बनाने का तरीक़ा

अब इन सभी को धीमी आंच पर अच्छे से पकाएं। इसे गाढ़ा होने तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।

और अब आप ऊपर से ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर सर्व कर सकते हैं।

Exit mobile version