होम क्राइम सौतेली बेटी के Rape के आरोपी को जनता ने पीटा, मौत: दिल्ली...

सौतेली बेटी के Rape के आरोपी को जनता ने पीटा, मौत: दिल्ली पुलिस

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच वर्षीय कथित पीड़िता की मां ने अपने दूसरे पति पर बच्ची का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

Man accused of stepdaughter’s rape thrashed by public dies
(प्रतीकात्मक) पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी।

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में अपनी नाबालिग सौतेली बेटी का Rape करने के संदेह में जनता द्वारा पीटे जाने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी।

इस शख्स को शुक्रवार को Rape के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

सौतेली बेटी से Rape के आरोपी की सार्वजनिक रूप से पिटाई

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच वर्षीय कथित पीड़िता की मां ने अपने दूसरे पति पर बच्ची का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें: 8 वर्षीय लड़की को Sexually Assault करने के आरोप में 65 वर्षीय गिरफ्तार: पुलिस

अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस उसे इलाज के लिए हरि नगर के डीडीयू अस्पताल ले गई जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शंकर चौधरी ने कहा कि व्यक्ति के खिलाफ धारा 4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और उसे डाबरी पुलिस स्टेशन में बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: 7 साल की मासूम से Rape, मुंबई का टेंपो ड्राइवर गिरफ्तार

शनिवार सुबह करीब छह बजे आरोपी की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे फिर से डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि वह रास्ते में बेहोश हो गया और उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि चूंकि उस व्यक्ति को जनता ने पीटा था और उसके बाद उसकी मौत हो गई थी, इसलिए एक मामला दर्ज किया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 176 के तहत जांच की जा रही है।

Exit mobile version