‘बिग बॉस 17’ फेम Mannara Chopra के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हो गया, जिसके बाद उनके परिवार को गहरा सदमा लगा। एक्टर और उनकी छोटी बहन मिताली ने लंबी बीमारी के चलते अपने पिता को खो दिया है। मन्नारा चोपड़ा के पिता का आज दोपहर मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मन्नारा की मां कामिनी हांडा, परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा जोनास के भाई सिद्धार्थ नजर आए।
Karisma Kapoor के पूर्व पति Sunjay Kapoor का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Mannara Chopra के पिता की अंतिम यात्रा
Mannara Chopra के पिता का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर हुआ। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा अपने काम की वजह से अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं। मन्नारा चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार के दौरान बारिश हो रही थी। भारी बारिश के बीच मन्नारा चोपड़ा और मिताली चोपड़ा ने अपने पिता की अर्थी को श्मशान घाट तक पहुंचाया। दोनों बहनों ने पूरी हिम्मत और जज्बे के साथ अपने पिता की अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया।
रोते-रोते बेहोश होने लगीं मन्नारा चोपड़ा
Mannara Chopra खुद को संभालने की पूरी कोशिश करती दिखीं, वहीं मिताली अपने पिता की मौत से गहरे सदमे में दिखीं। उनके चेहरे पर दुख और दर्द साफ दिख रहा था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मन्नारा अपने पिता को आखिरी बार देखने के बाद बेकाबू हालत में दिखीं। अंतिम संस्कार के दौरान मन्नारा रोते-रोते बेहोश होती दिखीं।
पिता की मौत के समय मन्नारा शहर से बाहर थीं
जब Mannara Chopra को अपने पिता की मौत की खबर मिली, तब वह मुंबई से बाहर थीं। खबर मिलते ही वह तुरंत मुंबई लौट आईं और अपनी बहन मिताली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। एयरपोर्ट से वायरल हुए वीडियो में मन्नारा ग्रीन शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आईं और काफी परेशान और भावुक नजर आईं। वीडियो में वह रोती और फोन पर बात करती नजर आईं।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
