होम मनोरंजन Bigg Boss 16: मिस इंडिया 2020 की उपविजेता मान्या सिंह की शो...

Bigg Boss 16: मिस इंडिया 2020 की उपविजेता मान्या सिंह की शो में एंट्री

सलमान खान का शो बिग बॉस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और अब हर साल बिग बॉस के नए सीजन का सभी को इंतजार रहता है।

Bigg boss 16 में फेमिना मिस इंडिया की उपविजेता मान्या सिंह नजर आएंगी।

नई दिल्ली: सलमान खान का शो Bigg Boss दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और अब हर साल बिग बॉस के नए सीजन का सभी को इंतजार रहता है। इस शो में कई सितारे हिस्सा लेंगे।

हाल ही में खबर आ रही है कि शो में एक मिस इंडिया की एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में फेमिना मिस इंडिया की उपविजेता मान्या सिंह नजर आएंगी।

सलमान के Bigg Boss 16 में मान्या सिंह की एंट्री

Miss India Manya Singh will enter Bigg Boss 16
Bigg Boss 16: मिस इंडिया 2020 की उपविजेता मान्या सिंह की शो में एंट्री

वैसे इस शो में कई नाम सामने आ चुके हैं और अब मान्या सिंह की एंट्री से उम्मीद है कि यह शो पहले से बेहतर होने वाला है। हालांकि सलमान खान और मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन अगर वह शो में प्रवेश करती हैं, तो यह निश्चित है कि वह एक ग्लैमरस तड़के में नजर आई थीं। मान्या सिंह यूपी से हैं, और वह फेमिना मिस इंडिया 2020 की उपविजेता रही हैं।

शो में आएंगी ये एक्ट्रेसेस

बिग्ग बॉस मान्या सिंह के करियर में एक नई राह जरूर देंगी। हालांकि उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है लेकिन शो में उनका आना बड़ी बात है। पहले खबर आ रही थी कि Bigg Boss 16 में टीवी की संस्कारी बहू आने वाली है।

Bigg Boss 16: मिस इंडिया 2020 की उपविजेता मान्या सिंह की शो में एंट्री

जानकारी मिल रही है कि इस बार ‘साथ निभाना साथिया’ की जिया मानेक शो में नजर आएंगी। इसके साथ ही रिद्धिमा पंडित भी जिया को सपोर्ट करने आएंगी।

जन्नत जुबैर ने भी शो के लिए हां कर दी है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में नजर आ चुकीं जन्नत जुबैर भी Bigg Boss 16 का हिस्सा बनती नजर आएंगी। जन्नत शो में एक बहुत छोटा पैकेट बड़ा धमाका करने वाली है।

Bigg Boss 16: मिस इंडिया 2020 की उपविजेता मान्या सिंह की शो में एंट्री

शिविन नारंग वर्तमान में बिग बॉस 16 के सबसे लोकप्रिय टीवी स्टार प्रतियोगी हैं। शिविन खतरों के खिलाड़ी 10 का हिस्सा रह चुके हैं।

Bigg Boss 16: मिस इंडिया 2020 की उपविजेता मान्या सिंह की शो में एंट्री

बिग बॉस 16 में बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस मदीराक्षी मुंडे भी नजर आने वाली हैं। वह अपने शो सिया के राम के लिए जानी जाती हैं। मदीराक्षी ने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। बिग बॉस के घर में मदीराक्षी अपने ग्लैमर से सभी के होश उड़ा देंगी।

Bigg Boss 16: मिस इंडिया 2020 की उपविजेता मान्या सिंह की शो में एंट्री

कनिका मान का नाम Bigg Boss 16 के लिए बिल्कुल पक्का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक वह इस शो का हिस्सा जरूर बनने वाली हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 में भी कनिका ने शानदार प्रर्दशन किया है। वह सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के लिए काफी मशहूर हो रही हैं। बिग बॉस के घर में कनिका का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा।

Bigg Boss 16: मिस इंडिया 2020 की उपविजेता मान्या सिंह की शो में एंट्री

टीवी एक्टर शालीन भनोट को बिग बॉस 16 का कंफर्म कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। वह लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर हैं लेकिन इस बार वह टीवी पर सलमान खान के शो में नजर आएंगे।

Bigg Boss 16: मिस इंडिया 2020 की उपविजेता मान्या सिंह की शो में एंट्री

टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता भी बिग बॉस 16 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। लंबे समय से डेली सोप से गायब रहीं टीनी आखिरकार इस बार बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रही हैं। ‘उतरन’ एक्ट्रेस टीना सलमान खान के शो की बहुत बड़ी फैन रही हैं।

Bigg Boss 16: मिस इंडिया 2020 की उपविजेता मान्या सिंह की शो में एंट्री

Bigg Boss 16 के बारे में

बिग बॉस की बात करें तो कुछ दिनों पहले एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें शो की थीम दिखाई गई थी। पता चला कि इस बार शो की एक्वा थीम रखी गई है। शो बिग बॉस-16 का प्रोमो भी जारी किया गया था जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

Bigg Boss 16: मिस इंडिया 2020 की उपविजेता मान्या सिंह की शो में एंट्री

वहीं अब इस बात का भी खुलासा हो गया है कि शो में कंटेस्टेंट्स को कितने टास्क मिलते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि इस बार बिग बॉस-16 जबरदस्त होने वाला है। बॉलीवुड के भाईजान सुपरस्टार सलमान खान का सुपरहिट शो Bigg Boss 16, 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है।

Exit mobile version