Sambhal में मिशन शक्ति फेस 5.0 व एंटी रोमियो अभियान के तहत महिलाओं-बच्चों को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

अधिकारियों ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, साथ ही उन्हें सशक्त बनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है।

Sambhal: मिशन शक्ति फेस 5.0 एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत थाना रायसत्ती की एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम सदीरनपुर पंचायत भवन पर एक चौपाल का आयोजन कर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया।

Sambhal में मिशन शक्ति अभियान चरण-5 के तहत बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति किया गया जागरूक

इस अवसर पर थाना प्रभारी रायसत्तीचौकी प्रभारी रायसत्ती के नेतृत्व में महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों, समाज में उनकी भूमिका और सशक्तिकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उन्हें शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम अपराध, और लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, साथ ही उन्हें सशक्त बनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है।

Sambhal में जागरूकता अभियान

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —

Sambhal से खलील मलिक की खास रिपोर्ट

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version