Sambhal पुलिस की पहल: बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष चौपाल आयोजित

यूपी के जनपद Sambhal में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0)” के अंतर्गत दिनांक 11.12.2025 को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्रांतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों, शिकायत निस्तारण की प्रक्रियाओं तथा आत्मनिर्भरता से जुड़े आवश्यक बिंदुओं पर जागरूक किया। चौपाल के माध्यम से महिला संबंधित समस्याओं को सुनकर समाधान हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

Sambhal में मिशन शक्ति 5.0

Sambhal में एआरटीओ और शुगर मिल प्रबंधन की पहल, सड़क सुरक्षा के लिए शुरू हुआ रिफ्लेक्टर अभियान

साथ ही, “मिशन शक्ति 5.0” के तहत जनपद की एंटी-रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।

महिला पुलिसकर्मियों द्वारा शासन व पुलिस विभाग की महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं तथा आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों — वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, पैनिक बटन डेमो, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 — की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। अभियान का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और जागरूक वातावरण उपलब्ध कराना है।

Sambhal से खलील मलिक की ख़ास रिपोर्ट

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version