Monsoon Session, 2023 of Parliament will commence from 20th July and continue till 11th August. Urge all parties to contribute towards productive discussions on Legislative Business and other items during the #MonsoonSession.
मंत्री ने सभी दलों से सत्र के दौरान विधायी कार्य और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा करने में योगदान देने का आग्रह किया।
23 दिनों के इस सत्र में 17 बैठकें होंगी। इस दौरान बीजेपी सरकार समान नागरिक संहिता जैसे कई अहम बिल पेश कर सकती है।
नया संसद भवन Monsoon Session 2023 की मेजबानी करेगा
28 मई को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया नया संसद भवन आगामी मानसून सत्र की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। संसद में मौजूद लगभग सभी राजनीतिक दलों के लिए कार्यालयों की पहचान कर ली गई है और प्रमुख विभागों को नए प्रतिष्ठान में स्थानांतरित करने के लिए कहा गया है।