होम देश Pratapgarh में अमृत सरोवर का सांसद ने किया शिलान्यास

Pratapgarh में अमृत सरोवर का सांसद ने किया शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान ही सदर प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन। भाजपा की रीतियों और नीतियों मे जताई आस्था।

The MP laid the foundation stone of Pratapgarh Amrit Sarovar

प्रतापगढ़/यूपी: उत्तर प्रदेश के Pratapgarh में रविवार को मोहनगंज के निकट बढ़नी ग्राम सभा में प्रधान एवं सदर ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के संयोजन में अमृत सरोवर के शिलान्यास एवं वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

Pratapgarh के कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद संगमलाल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ल, भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय गुड्डू, बीडीओ सदर निशा तिवारी, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ0 धीरेंद्र कुमार पांडेय, पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद। 

सांसद संगमलाल गुप्ता ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां। जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने भाजपा शासनकाल में मिल रही सुविधाओं की दी जानकारी। 

यह भी पढ़ें: Hamirpur प्रशासन ने कानपुर ट्रैक्टर ट्राली हादसे से लिया सबक़, अलर्ट 

कार्यक्रम के दौरान ही सदर प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन। भाजपा की रीतियों और नीतियों मे जताई आस्था। ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा में ही प्रत्येक वर्ग का विकास और देश व प्रदेश की खुशहाली संभव।

Exit mobile version